Ram Setu: ‘राम सेतु’ की रिलीज से पहले अक्षय कुमार के लिए राहत भरी खबर, अब ऑनलाइन लीक नहीं होगी फिल्म

By New31 Uttarakhand

Ram Setu : बॉलीवुड इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है… ज्यादातर हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही है। इस वजह से मेकर्स को बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है..थियेटर पर फिल्म देखने न जाने की दो वजहें हैं.. पहला कि मूवी किसी न किसी विवाद से जुड़ जाती है और उन्हें बायकॉट कर दिया जाता है.. दूसरी वजह ये है कि अब लोग सिनेमाघर जाकर नहीं, बल्कि घर बैठकर फिल्में देखने में ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करते हैं।

आपको बता दें की पाइरेसी, यानी फिल्मों के ऑनलाइन लीक होने की वजह से इंडस्ट्री को हर साल करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ता है.. पाइरेसी को बढ़ावा देने वाली तमाम वेबसाइट हैं, लेकिन इन पर अभी तक इतना सख्त एक्शन नहीं लिया गया था, लेकिन अब ‘राम सेतु’ के मेकर्स के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने Akshay Kumar की ‘राम सेतु’ की रिलीज से पहले 23 वेबसाइट पर डिस्ट्रिब्यूशन, स्ट्रीमिंग, डाउनलोडिंग और होस्टिंग पर रोक लगा दी है.. अब इन वेबसाइट से ‘राम सेतु’ फिल्म को डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा

पाइरेसी के खिलाफ बड़ा एक्शन

बता दें की फिल्म को पाइरेसी से बचाने के लिए मेकर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स की तरफ से एक याचिका दायर की गई थी.. जिसमें कहा गया था कि फिल्म बनाने में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं और अगर इसकी पाइरेसी होती है.. तो उन्हें बहुत नुकसान झेलना पड़ता है… इसलिए उनकी अनुमति के बिना किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर फिल्म की स्ट्रीमिंग या होस्टिंग करना कॉपीराइट के नियमों का उल्लंघन होगा.. कोर्ट ने कहा कि मेकर्स की अनुमति के बिना फिल्म को किसी वेबसाइट पर स्ट्रीम किया जाएगा तो इसे गलत ठहराया जाएगा.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.