मीका सिंह संग रोमांटिक डांस करने पर ट्रोल हुईं 12 साल की रीवा, अब हेटर्स को यूं दिया करारा जवाब

By New31 Uttarakhand

सोशल मीडिया सेंसेशन रीवा अरोड़ा इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई हैं। रीवा के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं,जिसमें वह करण कुंद्रा और मीका सिंह के साथ रोमांटिक अंदाज में दिख रही हैं। रीवा अभी महज 12 साल की हैं और महज 12 साल की लड़की के साथ करण और मीका का यूं दिखना लोगों को पसंद नहीं आया, जिस वजह से सोशल मीडिया पर मीका और करण कुंद्रा को खूब ट्रोल किया जा रहा है। रीवा की भी लोग आलोचना कर रहे हैं, जिस पर अब रीवा अरोड़ा ने जवाब दिया है|

रीवा अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब रीवा ने इस पूरे बवाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। रीवा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ हॉट फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह क्रॉप टॉप और शॉट्स में दिख रही हैं। इन फोटोज में रीवा मिरर सेल्फी ले रही हैं और उनका एटीट्यूड देखने लायक है। इन तस्वीरों के साथ रीवा ने जो कैप्शन दिया है, उसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इन तस्वीरों के साथ रीवा ने कैप्शन में लिखा, ‘जलन आपको मिलने वाली सबसे अच्छी तारीफ है।

‘ रीवा ने इस छोटे से कैप्शन से बता दिया है कि वह किसी से डरने वाली नहीं हैं और ट्रोलर को उन्हें जवाब देना भी बहुत अच्छे से आता है। हालांकि, इस पोस्ट में रीवा ने किसी का नाम नहीं लिखा। लेकिन माना जा रहा है कि यह लोगों को जवाब देने के लिए ही है।

क्या था दोनों वीडियो में?

बता दें कि रीवा अरोड़ा और मीका सिंह का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पुराना है,जिसमें 45 साल के मीका 12 साल की रीवा के साथ रोमांटिक होकर डांस करते दिखे हैं। दोनों को यूं डांस करते देख लोग भड़क गए थे और उनका कहना है कि मीका को अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ इस तरह डांस नहीं करना चाहिए। वहीं, करण कुंद्रा के साथ वाली वीडियो में रीवा हाथ में ड्रिंक का गिलास लिए नजर आई थीं। यह वीडियो भी लोगों को रास नहीं आया।

बता दें कि रीवा अरोड़ा ने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में रीवा का एक रोते हुए सीन था, जिसे देख लोगों ने उनकी काफी तारीफ की थी और वह रातों-रात फेमस हो गई थीं। इसके बाद रीवा ने ‘गुंजन सक्सेना’ में जान्हवी कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। वहीं, वह सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं और वह कई म्यूजिक वीडियो का भी हिस्सा रही हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.