कोरोना अपडेटः: देशभर में कोरोना वायरस का कहर अभी भी जारी है.. रोजाना कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहें हैं.. देश में बढ़ रहे कोरोना के कारण अभी तक कई लोग इस घातक वायरस से संक्रमित हो चुके है.. ओर कई लोगों की मौत भी हो चुकी है..
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 2,112 नए केस सामने आए हैं… जबकि 4 लोगों की मौत हुई है…इस दौरान 3,102 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 24 हजार 43 रह गई है.. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 984 की कमी दर्ज की गई है।
आपको बता दें की देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 40 हजार 748 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 87 हजार 748 पहुंच गई है.
वही कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है.. देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.76 फीसदी पहुंच गया है.. वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.05 प्रतिशत शामिल है।