मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गए हैं. इसी के साथ कांग्रेस को 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला. इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष रहे थे. कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए 6वीं बार चुनाव हुए |
मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गए हैं| उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार शशि थरूर को 6,825 वोट से मात दी | खड़गे को 7897 वोट मिले | वहीं, शशि थरूर के खाते में 1072 वोट आए | शशि थरूर ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी | उन्होंने बयान जारी कर कहा कि मेरा मेरा मानना है कि हमारी पार्टी का पुनरुद्धार वास्तव में आज शुरू हो गया है |
इससे पहले शशि थरूर के पोलिंग एजेंट सलमान सोज ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी का आरोप लगाया | उन्होंने इसे लेकर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से लिखित शिकायत भी की | सलमान सोज ने तीन राज्यों पंजाब, यूपी, तेलंगाना में चुनाव में धांधली के आरोप लगाए |