रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारी शुरू,पंजाबी रीति-रिवाज से होगी शादी

By New31 Uttarakhand

बॉलीवुड के पसंदीदा कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है | जानकारी के मुताबिक दोनों अब इसी महीने 17 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अपनी शादी के पहले रणबीर बैचलर्स पार्टी भी प्लान कर रहे है और मेहमानों की लिस्ट भी मिडिया के सामने लीक हो गयी हैं | दोनों ने कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट में नहीं आने दिया, इसलिए कपल ने अपनी शादी करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों बीच करने का फैसला किया है। इस रिश्ते से दोनों के परिवार जन काफी खुश है | दोनों परिवारों ने शादी की तैयारिया शुरू कर दी है | कुछ दिन पहले इस कपल ने काशी के एक मंदिर में पूजा अर्चना की थी , जिसकी तस्वीर काफी वायरल हुई थी | रणबीर और आलिया 5 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशन में रहने के बाद इस महीने 17 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंध जाएँगे |

13 अप्रैल को मेहंदी, 17 को पंजाबी रीति-रिवाज से शादी

शादी की रस्में 13 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। 13 तारीख को मेहंदी सेरिमनी होगी। मेहंदी से एक दिन पहले यानी 12 अप्रैल तक आलिया फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग करेंगी। शादी की रस्में 3-4 दिनों तक चलेंगी। 17 अप्रैल को आलिया और रणबीर पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी करेंगे।

आलिया इस बात को कबूल चुकी हैं कि बचपन में रणबीर उनका क्रश हुआ करते थे | बता दे रणवीर की उम्र 40 साल और आलिया उनसे 10 साल छोटी है | आलिया और रणबीर की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बालिका वधू’ के सिलसिले में हुई थी, जो कि आज तक नहीं बन पाई |  फिर 2017 में दोनों को ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के जरिये फिर से साथ आने का मौका मिला | आलिया और रणबीर की लव स्टोरी उस वक्त चर्चा में आई जब दोनों को सोनम कपूर के रिसेप्शन में हाथों में हाथ डाले एंट्री करते देखा गया था , आलिया और रणबीर दोनों ही एक-दूसरे के फैमिली फंक्शन में स्पॉट किये जाने लगे , जिससे पता लगने लगा था कि अब बात शादी तक पहुंच जाएगी. आपको बता दे आलिया से पहले रणवीर कपूर , दीपिका और कैटरीना कैफ के साथ रिलेसन शिप में रह चुके है |

DATE : 6 अप्रैल 2022

edited by न्यू 31 उत्तराखंड टीम

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.