Shah Rukh Khan बने प्राउड पापा, अबराम ने जीता ताइक्वांडो मैच, बेटे को लगाया गले-लुटाया प्यार

By New31 Uttarakhand

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान तो लोगों के दिलों के बादशाह है ही, लेकिन अब लगता है उनके छोटो बेटे भी सबके मन में बसने का हुनर जान गए हैं…जी हां आपको बता दें की अबराम ने स्कूल में ताइक्वांडो का मैच जीत के पापा को बेइंतहा खुशी दे दी है।

हाल ही में शाहरुख खान, अपनी पत्नी गौरी खान और बच्चों आर्यन-सुहाना के साथ मुंबई के ताइक्वांडो ट्रेनिंग अकैडमी में एक कम्पीटीशन में मौजूद दिखाई दिए… वहीं इस दौरान करीना कपूर और सैफ अली खान भी अपने बेटे तैमूर के साथ स्पॉट हुए… इस कम्पीटीशन में अबराम, तैमूर के साथ-साथ करिश्मा कपूर के बेटे कियान ने हिस्सा लिया था।

SRK ने अपने हाथों से बेटे को पहनाया गोल्ड मेडल

आपको बता दें की मैच जीतने के बाद शाहरुख ने अपने हाथ से ही बेटे अबराम को गोल्ड मेडल दिया.. इस ईवेंट में शाहरुख मैरून शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए… इसके साथ उन्होंने गोल्डन स्नीकर और ब्लैक कैप टीमअप की हुई थी.. इस दौरान आर्यन और सुहाना ने अपने बचपन के ताइक्वांडो ट्रेनर के साथ कई फोटोज भी क्लिक करवाईं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.