NEWS ऋषिकेश: खाई मे गिरी कार का SDRF ने देर रात किया सफल रेस्क्यू ,

By New31 Uttarakhand

एसडीआरएफ की टीम ने खाई में गिरी कार का कल देर रात रेस्क्यू किया। जिसमे दो लोग गंभीर रूप से घायल और एक को मामूली चोट आई है। कल देर रात एसडीआरएफ, टीम ढालवाला को थाना मुनिकीरेती से सूचना मिली कि तपोवन लेमन ट्री होटल के पास एक कार लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई है।
सूचना के मुताबिक एस डी आर एफ,ढालवाला प्रभारी निरीक्षक कविन्द्र सजवाण के नेतृत्व में एक सब टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची ।

SDRF टीम ने तुरंत ही रेसक्यू उपकरणों के साथ रात को ही गहरी खाई में उतरी व घायलों तक पहुंची। जिसके बाद एक घायल को पैदल लाया गया। जिसको मामूली चोट थी। और गंभीर रूप से घायल दो लोगों, को रेस्क्यू कर स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक लाया गया, जिसके बाद उन्हें 108 के माध्यम से ऋषिकेश अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल दो लोग गंभीर अवस्था मे है।और गौरतलब, है कि एक व्यक्ति खतरे से बाहर है।

तीनो व्यक्ति लेमन ट्री होटल के स्टाफ से हैं। जो की इस होटल से ऋषिकेश की तरफ आ रहे थे। अचानक इनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। सौभाग्य से कार नदी के पास जाकर ही रुक गई। जिसके बाद SDRF टीम द्वारा, समय पर पहुंचकर सबके प्राणों की रक्षा समय रहते की जा सकी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.