WEATHER UPDATE:अगले 24 घंटे के दौरान इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट!

By New31 Uttarakhand

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान कुमाऊं मंडल के कुछ जिलों मे भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सरकार, शासन, जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है।
इसके अलावा अगले तीन दिन तक कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं भारी तो कहीं-कहीं मध्यम से हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रहीं नम हवाओं के चलते कुमाऊं के कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने कहा कि मौसम के अलर्ट को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

PENNDE BY-NISHI BHATIA
DATE- 6 OCTOBER 2022

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.