पौड़ी के बीरोंखाल में बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, 25 लोगों की मौत, 21 घायल

By New31 Uttarakhand

पौड़ी गढ़वाल जिले के बीरोंखाल इलाके में कोटद्वार-रिखणीखाल-बीरोंखाल मार्ग पर सिमड़ी के पास बरातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी की घाटी में गिर गई। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है।

Breaking News – बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, 25 लोगो की हुई मौत

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पौड़ी गढ़वाल जिले के बीरोंखाल इलाके में करीब 45 से 50 लोगों को ले जा रही एक बस के खाई में गिर गई। बस दुर्घटना में 25 लोगों की मृत्यु हो गई है। पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चलाकर 21 लोगों को बचाया है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है। 
जानकारी के अनुसार, कोटद्वार-रिखणीखाल-बीरोंखाल मार्ग पर सिमड़ी के पास बरातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी की घाटी में जा गिरी। हादसा मंगलवार देर शाम सात बजे का है। बस में 45 से अधिक बराती सवार थे। रातभर पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चलाया।

एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू में जुटी

सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू में जुटी हैं। हम सभी सुविधाएं दुर्घटनास्थल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बचाव अभियान में स्थानीय ग्रामीण भी मदद कर रहे हैं। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में बस के घाटी में गिरने पर कई लोगों के हताहत होने की दुर्घटना से दुखी हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

सीएम ने आपदा परिचालन केंद्र में संभाला मोर्चा

स दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रात में ही राज्य सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां तैनात अधिकारियों से दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। पौड़ी के जिलाधिकारी से फोन पर बात की और उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत एवं बचा करने के निर्देश दिए। वहीं, सीएम धामी आज बीरोंखाल घटनास्थल पर जाएंगे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.