पूरी दुनिया में कहर मचाने वाले कोरोना वायरस से भारत को अब थोड़ी राहत मिलती दिख रही है…. अब न केवल नए मरीजों की संख्या में कमी आई है, बल्कि इस खतरनाक बीमारी को मात देने वालों की संख्या में भी लागातार इजाफा होता जा रहा है…. भारत में शनिवार को पिछले 24 घंटे में कोविड के 3805 नए मामले आए, वहीं 5 हजार से अधिक लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक हुए. राहत की बात यह है कि देश में एक्टिव केसों की संख्या अब भी 40 हजार से नीचे है, वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 1.29 फीसदी है.
बता दें की स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़ों के मुताबिक, देश में आज यानी शनिवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,805 नए मामले सामने आए, जिसेस देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,45,91,112 हो गई. वहीं, देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 40,750 से गिरकर 38,293 पर आ गई है. जबकि देश में इस वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 5,28,655 है.
देश में अब तक 218 करोड़ लोगों को लगा टीका
उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना से कुल 4 करोड़ 40 लाख 24 हजार 164 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा कोरोना महामारी से 5 लाख 28 हजार 655 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं, देश में कोरोना टीकाकरण 218 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है।