Chup Box Office Day 4: सोमवार को ठीक-ठाक रहा सनी देओल की फिल्म का सिलसिला, बस हुई इतनी ही कमाई

By New31 Uttarakhand

Chup Box Office Day 4: सनी देओल और दुलकर सलमान स्टारर फिल्म ‘चुप’ लगातार अच्छी कमाई कर रही है। 28 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वीकेंड पर लगभग 7.13 करोड़ की कमाई की.. ये साइको थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही हैं। हालांकि वीकेंड में जहां थिएटर में ‘चुप’ को देखने लोग पहुंचे, तो वहीं सोमवार को फिल्म के कलेक्शन पर काफी असर पड़ा। सनी देओल की फिल्म ने सोमवार को करोड़ों का नहीं बल्कि लाखों का बिजनेस किया है।

सोमवार को सनी देओल की फिल्म ‘चुप’ ने की इतनी कमाई

सोमवार को सनी देओल की फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में करोड़ों की दीवार पार नहीं कर सकी और आर बाल्की की ये मर्डर मिस्ट्री फिल्म सिर्फ 0.85 लाख पर ही सिमट के रह गई। हालांकि अपने बजट और वर्किंग डे के हिसाब से सनी देओल और दुलकर सलमान की इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन ठीक ठाक ही रहा।

अब तक कुल की इतने करोड़ की कमाई

पहले दिन जहां फिल्म ने 3.06 करोड़ के साथ जबरदस्त कमाई की, तो वही दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ा और इस फिल्म ने 2.7 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे दिन रविवार को फिल्म एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना पायी और फिल्म ने 2 करोड़ कमाए, लेकिन चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन ठीक ठाक रहा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.