.काशीपुर में श्री रामलीला कमेटी की ओर से रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान में पायते वाली रामलीला के दौरान बीती रात सीता स्वयंवर का आयोजन किया गया। इस मौके पर रामलीला देखने आए दर्शकों ने सीता स्वयंवर के मंचन का जमकर लुत्फ उठाया। जिसके बाद नगर में राम बारात शोभायात्रा का आयोजन किया गया और काशीपुर की सड़कों पर खूब धूम -धाम से राम बारात निकाली गई.
.बता दे की बीते 22 सितंबर से रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला कमेटी के द्वारा आयोजित रामलीला में कल देर रात तक सीता स्वयंवर के मंचन का आयोजन किया गया। जिसके बाद काशीपुर की सड़कों पर राम बारात निकाली गई। वही राम बारात शोभायात्रा में काशीपुर की जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और श्री राम बारात के बाराती बने .
.वही काशीपुर की सड़कों पर गाजे बाजे के साथ निकाली गई श्रीराम बारात शोभायात्रा में भगवान गणेश की झांकी के अलावा मां सरस्वती की झांकी, शिव पार्वती नृत्य, राधा कृष्ण, हनुमान जी के कंधे पर राम लक्ष्मण की झांकी, नौ देवियों की झांकी, रथ में सवार भगवान राम और लक्ष्मण और उनके गुरु की झांकी आकर्षण का केंद्र रहे। वही श्रीराम बारात शोभायात्रा श्री रामलीला मैदान रामनगर रोड से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक, नगर निगम रोड, मेन बाजार, किला बाजार चौक, गंगे बाबा चौक, मुंशी राम चौराहा, कटोराताल, चीमा चौराहा से होते हुए वापस रामलीला मैदान लाकर समाप्त हुई। इसके बाद रामलीला मैदान में संचालित रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन किया गया.
Date – 27 -09 -2022
Pennde By – Naina