Ankita Murder Case : फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी अंकिता मर्डर केस की सुनवाई,डीजेपी ने दिया हत्यारों को फांसी दिलाने का आश्वासन

By New31 Uttarakhand

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता के साथ बहुत बड़ा जघन्य अपराध हुआ है अपराधी कोई भी हो जांच से नही बचेगा और किसी भी कीमत पर नहीं छूटेगा। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है।इस केस के मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा। उत्तराखण्ड में इस तरह की घटनाओं को बिलकुल भी बर्दास्त नही किया जाएगा। वहीं पुलिस महा निदेशक ने जनता को ये आश्वासन दिया की अंकिता के हत्यारों को फांसी दिलाएंगे ।

रविवार को खटीमा से लौटते समय देहरादून के जीटीसी हेलीपेड में मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा की अंकिता हत्या मामले की किसी जांच में किसी तरह की लापरवाही व ढील नहीं बरती जाएगी। पुलिस की ओर से तय समय में कारवाही की जा रही है। एसटीआईटी ने भी अपना काम शुरू कर दिया है।अंकिता हत्या कांड में पूरी घटना क्रम की जांच होगी और दूध का दूध पानी का पानी होगा। अपराध में शामिल कोई भी व्यक्ति जांच से बच नहीं पायेगा। जांच का कोई भी पहलू को छोड़ा नहीं जायेगा पूर्ण रूप से जांच होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा की चाहे मामला विकास का हो या किसी भी अवैध निर्माण का।अब उत्तराखंड में ऐसा समय आ गया निर्णय होंगे
उसमे किसी भी तरह की रुकावट नहीं आएगी। जिन अपराधिक तत्वों ने सरकारी व वन भूमि पर अतिक्रमण कर रिजॉर्ट बनाए गए है उनके साथ सख्त से सख्त करवाई के लिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए है। ऐसे रिजोर्ट के लिए ध्वस्तीकरण की करवाई की जाएगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.