रविवार सुबह से बाधित चम्पावत टनकपुर राष्टीय राजमार्ग यातायात के लिए अब सुचारू हो चुके है ….और बीच रास्ते मे फंसे यात्रियों और वाहन चालकों ने अब राहत की सांस ले ली है ,वही सड़क बंद होने से पर्वतीय क्षेत्र में लोगों तक आवश्यक वस्तुए नही पहुँच पा रही थी जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था ,चम्पावत के पर्वतीय क्षेत्र के लोगों ने अब राहत की सांस ले ली है.
बता दे की सड़क बंद होने से पर्वतीय क्षेत्र में लोगों को आवश्यक वस्तुओं की कमी होने लगी थी …लेकिन अब पर्वतीय जिलों की लाइफ लाइन कहे जाने वाले चम्पावत राष्टीय राजमार्ग सुचारू हो गए है जिससे लोगों को काफी राहत मिली है ,वही बीच रास्ते मे फंसे सभी यात्रियों और वाहन चालकों ने भी अब राहत की सांस ले ली है .
.टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग स्वाला के पास मार्ग के क्षतिग्रस्त हो जाने से बाधित हुई आवाजाही 40 घंटे बाद शुरू हो गई है,वही कार्यदायी कंपनी ने फिलहाल पहाड़ी काटकर रास्ता तैयार किया है। इसके बाद फंसे वाहनों को निकाला गया है , हालांकि एनएच पर अभी तक पूर्ण रूप से आवाजाही शुरू नहीं हो सकी है.
वही मेन हाईवे बंद होने के बाद यात्रियों को ज्यादा किराया देकर लंबा सफर तय करते हुए देवीधुरा-हल्द्वानी मार्ग से यात्रा करनी पड़ रही थी, इसके अलावा सब्जी सहित कई जरूरी चीजें समय से नहीं पहुंच पा रही थीं, हालांकि स्वाला पर आवाजाही तो सुचारू हुई लेकिन आठो मिल पर मार्ग बंद होने से एनएच नहीं खुल सका, मलबा हटाने का कार्य चल रहा है I