उत्तराखंड के अंकिता मर्डर केस में अब मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के परिजनों पर भी गाज गिरनी शुरू हो गई है…. इस मामले में एक तरफ जहां उत्तराखंड के समाज कल्याण अनुभाग ने पुलकित के बड़े भाई डॉ. अंकित आर्य को पिछड़ा वर्ग आयोग में उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी उसके पिता विनोद आर्य और भाई डॉ. अंकित आर्य को BJP निष्कासित कर दिया है… इस संबंध में पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह विष्ट ने निष्कासन पत्र जारी करते हुए साफ कर दिया है कि BJP में अपराधियों या उनसे संबंध रखने वालों के लिए कोई जगह नहीं है.
बता दें कि अंकिता मर्डर केस को लेकर उत्तराखंड सरकार सख्ती के मूड में है…. मुख्यमंत्री के सख्त तेवर को देखकर हरकते में आए अधिकारियों ने देर रात अवैध तरीके से निर्मित रिसॉर्ट पर बुल्डोजर से चला दिया…. वहीं मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए शनिवार को अंकिता का शव बरामद किया है. उल्लेखनीय है कि विनोद आर्य भाजपा के पुराने नेता हैं… और पूर्व में राज्य मंत्री रह चुके हैं. वहीं डॉ. अंकित आर्य इस समय पिछड़ा वर्ग आयोग में उपाध्यक्ष के पद पर मनोनित हुआ था. उसे भी उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त था.
तीनों आरोपियों ने कबूला अपराध
पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले ही मुख्य आरोपी पुलकित आर्य समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीनों आरोपियों ने पहले तो पुलिस की पूछताछ के दौरान गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे जल्द ही वह टूट गए. इसके बाद तीनों ने वारदात में अपनी अपनी भूमिका बताते हुए अपराध कबूल कर लिया.