ऋषिकेश : पांच दिन से लापता रिजॉर्ट रिसेप्शनिस्ट की हत्या का हुआ खुलासा, आरोप में पूर्व राज्य मंत्री का बेटा गिरफ्तार

अंकिता मर्डर केस
By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के ऋषिकेश में पिछले पांच दिनों से गुमशुदा चल रही अंकिता मर्डर केस मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है.संदिग्ध हालात में लापता रिसॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी मामले की पुलिस मुख्य अभियुक्त वनंतरा रिजॉर्ट के मालिकमालिक पुलकित आर्य समेत दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

लक्ष्मण झूला पुलिस को ट्रांसफर किया गया केस

लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक, चीला बैराज मार्ग पर गंगाभोगपुर स्थित रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करने वाली अंकिता भंडारी (19) पुत्री वीरेंद्र भंडारी निवासी श्रीकोट पौड़ी गढ़वाल 19 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इसकी रिपोर्ट रिजॉर्ट संचालक ने 20 सितंबर को राजस्व पुलिस में दर्ज करवाई। राजस्व पुलिस ने मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन, अंकिता को खोज नहीं पाई। अब यह मामला लक्ष्मणझूला पुलिस को सौंप दिया गया। जिसके बाद मामले में लक्ष्मणझूला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बेटी की हत्या की खबर के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर अंकित सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने कई राज उगले हैं. पुलिस इस मामले की जल्द खुलासा कर सकती है

वनंतरा रिसोर्ट के कर्मचारी ने दी ये जानकारी

वनंतरा रिसोर्ट के कर्मचारी के अनुसार 18 सितंबर को शाम छ: बजे के आसपास एक घंटे तक अंकिता के रूम में था पुलकित, अंकिता रो रही थी और हेल्प-हेल्प चिल्ला रही थी, उसके बाद पुलकित, अंकित और सौरभ उसे दुपहिया में बैठा के ऋषिकेश की ओर ले गये और जब वापस आये तो अंकिता इनके साथ नहीं थी, चीला बैराज की सीसीटीवी फुटेज चेक की गई है. अंकिता केस को सुलझाने में अहम कड़ी हो सकती है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अन्दर मुख्य अभियुक्त वनंतरा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित सहित 02 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर केस वर्कआउट कर लिया गया है.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.