दिल्‍ली-NCR में 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ बरसे बादल, येलो अलर्ट के साथ मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

By New31 Uttarakhand

Delhi-NCR Rain – राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में बीते दो दिनों से बारिश जारी है. गुरुवार शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश का सिलसिला अभी भी चल रहा है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है… और गरज के साथ भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है|

साथ ही गाजियाबाद, नोएडा-ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुड़गांव में भी भारी बारिश की चेतावनी है. बीते 24 घंटे में पूरी दिल्‍ली में 70 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है. लगातार जारी बारिश के चलते इस आंकड़े के और बढ़ने का अंदेशा है. साथ ही विभाग ने सड़कों पर भारी जलभराव और लो विजिबिलिटी के चलते सड़कों पर हादसे होने की चेतावनी भी दी है|

मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर तक दिल्‍ली-एनसीआर में बारिश का दौर चलता रहेगा…जानकारी के अनुसार दिल्‍ली में सुबह साढ़े पांच बजे तक 70.8 मिमी बारिश हुई है. सबसे ज्‍यादा बारिश पालम वेधशाल में दर्ज की गई है, जहां 101.3 मिलीमीटर बारिश हुई…. मौसम विभाग उनका कहना है कि बारिश का क्रम जारी है, ऐसे में अभी यह आंकड़ा और बढ़ेगा|

बता दें की बीते साल सितंबर माह में 117 मिमी, 2009 में 93.8 और 2017 में 77.8 मिमी बारिश दर्ज हुई थी, जोकि 24 घंटे में सबसे ज्‍यादा बारिश होने का रिकॉर्ड है|

Date – 23/September/2022
Pennde By – Tanuja Bhauryal

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.