स्वास्थ्य केंद्र में दिखा गुलदार, मचा हड़कंप

By New31 Uttarakhand

ऊधम सिंह नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कर्मचारी को स्वास्थ्य केंद्र में गुलदार दिखाई दिया। वही स्वास्थ्य केंद्र के सीएमएस डॉ पंकज माथुर ने गुलदार की सूचना तत्काल वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। जहां वन विभाग की टीम ने गुलदार को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन गुलदार का पता नहीं चला। जिसके बाद वन विभाग की टीम वापस लौट गई।

बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन गुलदार देखने को मिल रहा है लेकिन बाजपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रामराज रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुलदार दिखाई दिया। जहां स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत महिला कर्मचारी शालू स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने एक कमरे में बायो कचरा रखने के लिए जा रही थी कि अचानक उसे गुलदार दिखाई दिया। गुलदार के देखने से शालू ने शोर मचा दिया, जिसके चलते दो अन्य महिला कर्मचारी सुनीता और दीपा मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने गुलदार को अस्पताल परिसर झाड़ियों में गुलदार को जाते हुए देख लिया। जिसके चलते कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में बने भवन के दरवाजे बंद कर लिए। वही गुलदार की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य केंद्र के सीएमएस डॉ पंकज माथुर ने तत्काल बन्नाखेड़ा वन विभाग की टीम को सूचना दी।

गुलदार की सूचना पर बन्नाखेड़ा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई जहां वन विभाग की टीम ने गुलदार की तलाश शुरू कर दी, लेकिन वन विभाग की टीम को गुलदार की दस्तक का कोई प्रमाण नहीं मिला। जिसके बाद वन विभाग की टीम बैरंग लौट गई। इस दौरान बन्नाखेड़ा वन विभाग के डिप्टी रेंजर कृष्ण कुमार मेहरा ने कहा कि गुलदार की सूचना पर वन विभाग की टीम स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची है लेकिन गुलदार के होने की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भविष्य में गुलदार की सूचना मिलेगी तो गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। वही गुलदार की सूचना से स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों और अस्पताल में आए मरीजों और उनके तीमारदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Date – 20/September/2022
Pennde By – Kiran Kushwaha

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.