मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह मां बन गई हैं , उन्होंने बेटे को जन्म दिया है | भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट के जरिए ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है | भारती और हर्ष ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमे लिखा गया है ‘It’s a BOY’. फोटो में भारती और हर्ष एक-दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रहे है | भारती ने डिलीवरी के आखिरी दिन तक शूटिंग की है जिसमे उनके पति हर्ष उनको सपोर्ट करते हुए दिखाई देते थे | हर्ष और भारती के बेबी अनाउंसमेंट ने उनके फैंस को सरप्राइज दिया है। सभी ने पहली बार बने माता-पिता के लिए बधाई की शुभकामनाओं से उनका पोस्ट भर दिया।
भारती और हर्ष फिलहाल हुनरबाज़ में होस्ट के रूप में देखे जा रहे हैं। हाल ही के एक एपिसोड में भारती और हर्ष ने अपने जल्द होने वाले बच्चे के नाम के लिए सुझाव मांगे थे। हर दिन मीडिया वाले भारती को शूटिंग के सेट पर स्पॉट करते थे | भारती ने प्रेग्नेंसी के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि वह एक प्यारी सी बेटी को जन्म देना चाहती हैं| पर अब भारती की ये ख्वाहिश अधूरी ही रह गई |
भारती ने रविवार को बेटे को जन्म दिया है और शनिवार को उन्हें शूटिंग सेट पर स्पॉट किया गया था. इस दौरान भारती हैवी बेबी बंप के साथ दिखाई दीं और उनके पति हर्ष उन्हें सपोर्ट करते नजर आए थे. भारती के इस जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है | ऐसे में जैसे ही भारती ने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की, तो उनका पोस्ट मिनटों में वायरल हो गया और उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं देने वाले फैंस के भीड़ सी लग गयी |
DATE : 4 अप्रैल 2022
edited by न्यूज़ 31 उत्तराखंड टीम