वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ब्रह्मास्त्र की धूम, इन तीन देशों में कमाए इतने करोड़

By New31 Uttarakhand

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में धूम मचा रही है। सामने आ रहे आकंड़ों की माने तो फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 173.22 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां, अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में कमाच दिखा रही है। आइए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि इन तीन देशों में फिल्म ने कितने करोड़ का कारोबार किया है।

दूसरे देशों की बात करें तो फिल्म को लोगों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। अब तक के प्राप्त आंकड़ो के अनुसार फिल्म विदेशों में भी बंपर कमाई कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 83 करोड़ रुपये हो गया है। यूएस और कनाडा में फिल्म ने 20 लाख डॉलर से अधिक कारोबार किया है। वहीं, मीडिल ईस्ट में भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। यहां से अब तक के प्राप्त आंकड़ो के अनुसार फिल्म सवा छह लाख डॉलर से ज्यादा कारोबार कर चुकी है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने 10 हजार डॉलर का बिजनेस किया है।

यूनाइटेड किंगडम की बात करें तो फिल्म ने 90 हजार और यूरोप में एक लाख पचास हजार डॉलर से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं अन्य देशों से भी फिल्म की कमाई अच्छी हो रही है। यहां के कुल आंकड़े 50 हजार डॉलर से ज्यादा है। बता दें कि यह विदेशों से प्राप्त अभी तक के शुरुआती आंकड़े हैं। फाइनल आंकड़े आने पर कलेक्शन में उतार-चढ़ाव हो सकता है। गौरतलब है कि फिल्म में रणबीर के अलावा आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में नजर आईं हैं। यह आलिया भट्ट की अब तक की सबड़े ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अक्किनेनी नागार्जुन और मौनी रॉय ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में शाहरुख खान का भी कैमियो है जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

PENNDE BY- NISHI BHATIA
DATE-16 SEPTEMBER 2022

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.