उत्तराखंड के चार जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार हैं जिस संबंध में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है| आपको बता दे की मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। एसे में नदी नदियों, नालो के किनारे बसे लोगो के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाको में रहने वाले लोगो को भी सावधान रहने की जरुरत है| इस संबंध में राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है|
प्रदेश में मलबा आने से 102 मार्ग जगह जगह बाधित हो गए है| लोक निर्माण विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक राष्ट्रीय राज्यमार्ग, छह राज्य मार्ग, दो मुख्य जिला मार्ग, दो अन्य जिला मार्ग एवं 37 ग्रामीण मार्ग बंद है| इसके अलावा पीएमजीएसवाई के तहत 54 मार्ग बंद है| वही कपकोट में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से पौंसारी, बमसेरा, रिखाणी में व्यापक नुकसान हुआ है। बैसानी ग्राम पंचायत के पौंसारी तोक में बादल फटने जैसा मंजर दिखाई दे रहा है। पौंसारी के गांव और प्राथमिक स्कूल और खेत खलिहान मलबे से पट गए हैं। कुंज्याणी गधेरे के कटाव से बमसेरा, रिखाणी में कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। ऐठाण-रिखाणी-बमसेरा को जोड़ने वाली दो पुलिया खतरे की जद में आ गई हैं।
Date – 13/September/2022
Pennde By – Kiran Kushwaha