कोटद्वार एनएच 534 तीन बच्चों की मृत शरीर मिलने से सनसनी फैल गयी है| कोटद्वार के गोविंद नगर से 9 तारीख को सुबह 5:00 बजे से लापता चल रहे तीन किशोरों के सोमवार को शव मिले। दो दिन पहले तीनों किशोर सिद्धबली मंदिर के लिए निकले थे। लापता किशोरों की कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।आज 4 दिनों बाद तीनों बच्चों की मृत शरीर कोटद्वार से 5 किलोमीटर दूर खोह नदी में मिले| तीनों किशोरों के शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है|
सोमवार सुबह पांचवें मिल के पास खोह नदी में तीन शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोटद्वार दूगड्डा मार्ग पर कोटद्वार से करीब छह किमी आगे खोह नदी के तट पर तीनों युवकों के शव बरामद किए। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने तीनों शवों को खोह नदी से निकाला। पुलिस ने हाईवे पर किशोरों की स्कूटी भी बरामद की। वही परिजन वाले हत्या की आशंका जाता रहे है| मामले की जांच जारी है। हादसा कैसे हुआ पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार तीनों किशोर घर से स्कूटी लेकर निकले थे। जिनके नाम कूच इस प्रकार है दीपक उम्र 14 साल गोविंद नगर कोटद्वार, आर्यन चौधरी उम्र 15 साल गोविंद नगर कोटद्वार और नमो क्षेत्री उम्र 14 साल|
Date -12/September/2022
Pennde By – Kiran Kushwaha