एसडीएम संगीता कनौजिया की मौत, रुड़की हादसे में हुईं थीं घायल, ऋषिकेश एम्स में चल रहा था इलाज

By New31 Uttarakhand

बीते 26 अप्रैल को सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल लक्सर की उपजिलाधिकारी संगीता कनौजिया का गुरुवार को एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान निधन हो गया है। उन्हें गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। बीते चार माह से एम्स के चिकित्सक उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे थे। सुबह लगभग 10 बजे संगीता कनौजिया के निधन की पुष्टि एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने की।

जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल को रुड़की क्षेत्र के लंढौरा के पास सोलानी पुल पर उपजिलाधिकारी लक्सर संगीता कनौजिया की गाड़ी की एक ट्रक के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई थी, जिसमें उपजिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया के ड्राइवर गोविंद राम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उपजिलाधिकारी संगीता कनौजिया अतिगंभीर रूप से घायल हो गईं थी। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।घटना के बाद से ही उपजिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया की हालत गंभीर बनी हुई थी। उनके गले, छाती और सिर में गहरी चोटें होने की वजह से बीते 30 अप्रैल को न्यूरो सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उनके गले एवं स्पाइन की सर्जरी की थी, जिसके बाद से ही उन्हें वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में आईसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्टम रखा गया था, लेकिन गुरुवार सुबह संगीता कन्नौजिया जिंदगी की जंग हार गई। उपजिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया तीर्थनगरी ऋषिकेश की ही रहने वाली थीं। जिनके निधन की सूचना प्रसारित होते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

Date – 08/September/2022
Pennde By – Kiran Kushwaha

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.