उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव बडोनी निलंबित

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में घोटाले के बाद लगातार गिरफ्तारी का दौर जारी है इस बीच पेपर छापने वाली कंपनी आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन के मालिक राजेश चौहान सहित 31 आरोपी सलाखों के पीछे जा चुके हैं। वही उत्तराखंड शासन ने बड़ी कार्यवाही की है विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक विवाद में घिरे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को शासन ने निलंबित कर दिया है। जबकि सचिवालय रक्षक भर्ती का पेपर आयोग की प्रिंटिंग प्रेस से पेन ड्राइव के माध्यम से चोरी होने का मामला भी सामने आया जिसकी कार्यवाही भी चल रही है| लगातार आयोग के पदाधिकारी व अधिकारियों पर सवाल उठ रहे है। पेपर लीक का मामला जैसे-जैसे बढ़ रहा है वैसे वैसे नए खुलासे होते जा रहे है वही विपक्ष भी लगातार अध्यक्ष व सचिव के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करता आ रहा है।
बृहस्पतिवार की देर रात सचिव, सचिवालय प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने संतोष बडोनी को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। उन्हें सचिव पद पर रहते हुए अपने कार्यों को ठीक से न करने और उदासीनता बरतने का दोषी मानते हुए निलंबित किया गया है। उन्हें राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के नियम तीन के उप नियम 1 व 2 और उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) संशोधन नियमावली 2010 के नियम 4 के उपनियम 1 के तहत निलंबित किया गया है। आयोग लगातार STF से घिरा हुआ है एसा कहा जा रहा है की जल्द ही और नाम भी सामने आयेंगे जिनके ऊपर भी सख्त कारवाही की जायेगी| वही एक ही कंपनी को बार-बार पेपर छपवाने का ठेका देना, आयोग की हाई सिक्योरिटी जोन वाली प्रिंटिंग प्रेस से पेपर चोरी होना, अनुबंध संबंधी मामलों में स्थिति स्पष्ट न होना जैसे तमाम आरोप लगातार आयोग पर लग रहे हैं।

Date – 02/September/2022
Pennede By – Kiran Kushwaha

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.