देहरादून के सरखेत इलाके में अभी बीते कुछ दिन पहले आई आपदा से पीड़ित लोग उस गम से बाहर भी नहीं आये थे तब तक रविवार को देर रात हुई भारी बारिश से फिरसे पानी और मलबे का सैलाब आ गया| सरखेत और आसपास के गांवों के पांच से अधिक मकान बह गए, जबकि कई घरों में मलबा घुस गया। जिले में रविवार शाम से लगातार हो रही बारिश से बांदल नदी का जलस्तर बढ़ गया। कुछ दिन पहले आई आपदा में क्षतिग्रस्त हुए रास्ते प्रशाशन ने ठीक तो करा दिए थे पर वह फिर से टूट गए|
पिछली आपदा के दहशत में जी रहे लोग पानी का स्तर बढ़ते ही अपने अपने घरो से बाहर निकल आये, गांवों के सैकड़ो लोगो ने रविवार की रात खुले आसमान के निचे गुजारी| वही सभी नदी नाले उफ़ान पर है जिससे कई घरो में नदी नालो का पानी घुस गया है| सरखेत के पूर्व प्रधान बिजेंद्र पंवार के दो मकान टूट गए। वहीं, घंतू का सेरा गांव के गोविंद पंवार ने बताया कि क्षेत्र में रास्ते जगह-जगह टूट गए हैं। सरखेत सामुदायिक भवन से आगे नदी का पानी और पहाड़ से मलबा सड़कों पर आने से वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई, जिससे पैदल ही ग्रामीणों को जंगल के रास्ते से आना-जाना पड़ रहा है।
सरखेत के अंतिम इलाके में जहाँ एक ही घर के पांच लोग दब गए थे, वहाँ फिरसे नाला उफ़ान पर आ गया है कुछ दिन पूर्व हुई मुसलाधार बारिश के चलते बना नाला अपने साथ पानी और मलबे का सैलाब लेकर दिनेश के मकान को बहा ले गया था। इस जगह से तीन शव बरामद कर लिए गए थे, जबकि दो शवों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
Date – 30/August/2022
Pennde By – Kiran