राजधानी देहरादून के साथ -साथ राज्य के कई स्थानों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है| वही कल से ही देहरादून में मूसलाधार बारिश लगातार जारी है| जिसकी वजह से राजपुर रोड स्थित कठबंगला में एक मकान ढह गया| जिसमे 3 लोग दब गए और मोके पर ही उनकी मौत हो गई|
राजधानी देहरादून से एक दुःखद खबर सामने आई है जो की भारी बारिश के चलते कठबंगला में एक मकान ढह गया| जिसमे दब कर तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई| देहरादून के साथ -साथ राज्य के कई स्थानों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है|
वही कल से ही देहरादून में मूसलाधार बारिश लगातार जारी है जिसकी वजह से राजपुर रोड स्थित कठबंगला में एक मकान ढह गया| मकान गिरने से तीन लोग उसी में दब गए | जिसके बाद सुचना मिलते ही प्रशासन वहा पहुंचा और एसडीआरएफ द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया| वही सर्चिंग के दौरान SDRF कि टीम को घटनास्थल पर दो महिलाओं और एक बच्चे का शव मिला| जिसके बाद टीम कि ओर से मलबे से शवों को बाहर निकाला गया| वही घटना की सूचना मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मोके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी|
Date – 29/August/2022
Pennde By – Kiran