भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने चोट के कारण आगामी यूएस ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। सानिया ने बताया कि दो हफ्ते पहले उन्हें कनाडा में चोट लगी थी, लेकिन तब उन्हें एहसास नहीं था कि यह कितनी गंभीर है। जब उन्होंने स्कैन कराया तो पता चला कि उनकी कुहनी में गंभीर चोट है और ठीक होने में कई सप्ताह लगेंगे।
सानिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा “नमस्कार दोस्तों, एक नई अपडेट। मेरे पास अभी कुछ बहुत अच्छी खबर नहीं है। मैंने दो सप्ताह पहले कनाडा में खेलते समय अपनी कुहनी को चोटिल कर लिया था। उस समय मुझे यह महसूस नहीं हुआ था कि यह कितना बुरा है। जब मुझे कल मेरा स्कैन मिला तो पता चला कि दुर्भाग्य से मैंने अपनी कुहनी का एक टिसू चोटिल कर लिया है, जो मांशपेशियों को हड्डी से जोड़ता है।” उन्होंने लिखा, “मैं कई हफ्तों के लिए कोर्ट से दूर रहूंगी और यूएस ओपन से हट गई हूं। यह बहुत अच्छा नहीं है। यह खराब समय है और इससे मेरा संन्यास का प्लान भी बदलेगा। आपको इसके बारे में जानकारी देती रहूंगी।”
भारत की सबसे बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी रही हैं सानिया
महिला युगल में विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने महिला युगल स्पर्धा में एक-एक बार ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन जीता। उन्होंने मिश्रित युगल स्पर्धा में एक-एक बार ऑस्ट्रेलियन ओपन फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन भी जीता। वह 2016 के ओलंपिक खेलों में मिश्रित युगल में सेमीफाइनल में हार गई थीं। उनके अलावा भारत का कोई दूसरा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतने खिताब नहीं जीत पाया है।
फॉम में नहीं है सानिया
सानिया मिर्जा के लिए 2022 का साल कुछ खास नहीं रहा है। ऑस्ट्रेलियन ओपन से लेकर विंबलडन और फ्रेंच ओपन में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उम्मीद लगाई जा रही थी कि यूएस ओपन में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद सानिया टेनिस से संन्यास लेंगी, लेकिन इस टूर्नामेंट से उनके बाहर होने के बाद उनके फैंस काफी निराश हैं।
PENNDE BY- SONIYA RANA
DATE – 23-08-2022