भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड की नयी भाजपा कार्यकारिणी पर मुहर लगा दी है। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट इस नई कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। माना जा रहा है की कार्यकारिणी में लगभग 80 नए चेहरे देखने को मिलेंगे| भट्ट की नई टीम में सामाजिक संतुलन बनाने के लिए महिला एवं युवा चेहरों को भी मौका दिया जा सकता है| नई कार्यकारिणी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की दो दौर में चर्चा हुई। नई दिल्ली में हुई दो अलग-अलग बैठकों में कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले प्रत्येक चेहरे को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश संगठन से जानकारी ली।
सूत्रों के मुताबिक, कार्यकारिणी से महामंत्रियों, उपाध्यक्षों, व मंत्रियों के पदों पर नए चेहरे देखने को मिलेंगे। गढ़वाल और कुमाऊं के क्षेत्रीय संतुलन के साथ जातीय समीकरणों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछडे वर्ग के चेहरों को कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दिए जाने पर जोर दिया गया है। इसमें महिला और युवा चेहरों को भी प्राथमिकता देने के संकेत हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट का कहना है की नई कार्यकारिणी का स्वरुप तय हो गया है| मंगलवार को इसकी घोषणा कर दी जायेगी| कार्यकारिणी में युवा, महिला चेहरों के साथ ही अनुभवी नेताओं को महत्व दिया गया है।
Date – 23/August/2022
Pennde By – Kiran