आपदा प्रभावितों का हाल जानने पहुंचें वरिष्ठ कॉंग्रेसी, राहुल गाँधी ने की अपील

By New31 Uttarakhand

पूर्व रास्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी ने ट्वीट कर उत्तराखंड में भारी बारिश और कई जगह बादल फटने जैसी घटनाओं पर दुःख व्यक्त किया साथ ही सरकार से आपदा प्रभावितों तक हर संभव सहायता पहुंचाने की अपील की है| उनका कहना है की बाढ़ जैसे हालातो से स्थानीय जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुके है। उत्तराखंड के कांग्रेस कार्यकर्ता से भी इस काम में सहयोग करने की अपील की|

सरखेत पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत
रायपुर के ग्राम सभा सरखेत में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया साथ ही उनकी समस्याओ को भी सुना| इस मौके पर कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह नेगी, श्याम सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

नेता प्रतिपक्ष ने राहत व बचाव कार्य पर उठाया सवाल
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया साथ ही राहत एवं बचाव कार्य पर सवाल भी उठाये। उनका कहना है की प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर बसाया जाए। उन्होंने आरोप लगाया की सरकार ने 2013 की आपदा से भी सीख नहीं ली| साथ ही सरकार को सलाह दी की मुख्यमंत्री को वरिष्ट अधिकारियो की बैठक करा कर इस आपदा से साथ ही साथ किसी भी संभावित घटना से बचने के लिए तैयारी करनी चाहिए| नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रभु लाल बहुगुणा, कांग्रेस प्रवक्ता सूरत सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुणा, ग्राम प्रधान सरखेत नीलम मौजूद रहीं।

Date – 22/August/2022
Pennde By – Kiran

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.