यमकेश्वर क्षेत्र में बादल फटने से कई जगहों पर भारी नुकसान,होटल व्यवसायियों का भारी नुकसान

By New31 Uttarakhand

यमकेश्वर क्षेत्र में बादल फटने से कई जगहों पर भारी नुकसान
पौड़ी की यमकेश्वर तहसील में नीलकंठ महादेव के पास रात 2 बजे बादल फटने से हेंवल नदी में बाढ़ आ गई,जिससे नदी किनारे बने कई रिसोर्ट बाढ़ की चपेट में आ गए। वहीं नदी किनारे लगे कैंप और पार्किंग में खड़ी गाड़ियाँ नदी के तेज़ बहाव में बह गयी। इसके साथ ही नदी में जल स्थर बढ़ने से काफी नुकसान होने की खबर है।देर रात से हो रही है बारिश के कारण उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।

हेवलघाटी में होटल व्यवसायियों का भारी नुकसान
मुसलाधार बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रो मे बादल फटने कि खबरें आ रही हैँ। यमकेश्वर के ताल घाटी , हेवल घाटी और यमकेश्वर क़ि सतरूद्रा नदी में बाढ़ आने से काफी नुकसान होने कि खबर है। बताया जा रहा हैँ कि हेवल घाटी मे लोगो कि कार और कुछ घरो में नुकसान हुआ है। जिसके बाद काफी देर तक कोई आपदा प्रशासन रेस्क्यू के लिये नहीं पहुँच पाया। साथ ही आपको बता दें कि नेशनल हाईवे 58 ऋषिकेश से देवप्रयाग के बीच पांच जगहों पर बाधित हो गया है।

बाद में स्थानीय लक्मणझूला पुलिस को बदल फटने की सूचना दी गई। हेवल नदी में जल स्थर बढ़ने से काफी नुकसान होने की खबर है , वहीँ जगह जगह सड़के टूट गयी है , साथ ही नदी से लगे टूरिस्ट कैंप में भी काफी नुकसान बताया जा रहा है। मजबूरन प्रशासन को श्रीनगर ओर ऋषिकेश से आने जाने वाले वाहनों को दूसरे मार्गों की तरफ डाइवर्ट करना पड़ा है। नेशनल हाईवे कल देर रात 11 बजे से बंद है। मार्ग को लोक निर्माण विभाग खोलने की कोशिश में जुटा हुआ है।

Date-20/August/2022
Pennde By – Meghna

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.