महिला फुटबॉलर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनीं.

By New31 Uttarakhand

भारत की 20 वर्षीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी मनीषा कल्याण ने इतिहास रच दिया है। महिला चैंपियंस लीग में खेलने वालीं देश की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। मनीषा ने ऐसा माकरियो स्टेडियम में अपोलन लेडीज एफसी के लिए खेलते हुए किया। मनीषा भारत की स्टार फुटबॉलर्स में से एक हैं। पिछले एक साल में उन्होंने कई कमाल किए हैं।

महिला चैंपियंस लीग में गुरुवार को अपोलन का मुकाबला लातवियन क्लब रिगास एफसी से हुआ। इस क्वालिफाइंग मैच में मनीषा को 60वें मिनट में सिपरस की मारिलने जॉर्जिया की जगह सब्सिटियूट के तौर पर खेलने का मौका मिला। अपोलन ने इस मैच में रिगास को 3-0 से हरा दिया। हालांकि, मनीषा कोई गोल नहीं कर पाईं, लेकिन उन्होंने इस यूरोपिय लीग में मैदान पर उतरकर ही इतिहास रच दिया है।

मनीषा किसी विदेशी लीग में खेलने वाली भारत की चौथी खिलाड़ी हैं। मनीषा ने भारतीय महिला लीग में गोकुलम केरल के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा था.

इंडियन विमेंस फुटबॉल (IWL) लीग के पिछले सीजन में मनीषा ‘प्लेयर ऑफ द सीजन’ भी रही थीं। उस टूर्नामेंट में मनीषा ने कुल 14 गोल किए थे। मनीषा की बदौलत गोकुलम केरल ने पहला IWL खिताब भी जीता था। इसके अलावा मनीषा को इसी साल एआईएफएफ महिला ‘फुटबॉलर ऑफ द इयर’ भी चुना गया था। साल 2021 में मनीषा ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द इयर’ भी बनी थीं।

भारतीय फ़ुटबॉल में एक चमकता सितारा रही हैं। टूर्नामेंट समाप्त होने के महीनों बाद गोकुलम केरल ने घोषणा की थी कि मनीषा भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए साइप्रस जाएंगी। हाल ही में एक दोस्ताना मैच में मनीषा ने अपोलन की ओर से ओमोनिया एफसी के खिलाफ खेलते हुए 4-0 से जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

PENNDE BY-SONIYA RANA
DATE -20-8-2022

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.