कल रात की मुसलाधार बारिश के बाद ऋषिकेश-डोईवाला के बीच यातायात रुका, ढालवाला में बही बाइक

By New31 Uttarakhand

ऋषिकेश में कल देर रात मुसलाधार बारिश होने के बाद जाखन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया जिसकी वजह से रानीपोखरी थाना पुलिस ने डोईवाला और ऋषिकेश के बीच सुरक्षा के लिए यातायात को रोक दिया| वैकल्पिक मार्ग और पुल के दोनों ओर पुलिस तैनात है| रानीपोखरी के थाना प्रभारी शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि बारिश के चलते जाखन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे कई अनहोनी हो सकती है इसलिए डोईवाला ऋषिकेश मार्ग पर यातायात के संचालन को रोक दिया गया है।

ढालवाला में नालो ने लिया नदी का रूप जिससे बही बाइक
मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के ढालवाला में भद्रकाली की ओर से आने वाले नालों ने कल रात की भारी बारिश के बाद नदी का रूप ले लिया। नालो के तेज बहाव की वजह से कई पर्यटक और स्थानीय लोग के वाहन सड़क के भीच में ही फस गए| इसके भीच ही पुराने आरटीओ कार्यालय के पास ही पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर एक बाइक बह गई हालांकि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

शुक्रवार शाम को मुसलाधार बारिश होने के कारण ऋषिकेश गगंगोत्री रास्ट्रीय राजमार्ग के नालो ने रौद्र रूप धारण कर लिया था| जो ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगे थे| नालो का पानी इतने बहाव के साथ सडको पर आया जिससे कई वाहन उसकी चपेट में आकर बहने लगे| सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहिया वाहन वालो को हुई है बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपने वाहनों को संभाला| मुनिकीरेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को मद्दे नजर रखते हुए यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है|

Date – 20/August/2022
Pennde By – Kiran

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.