भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहुंचे काशीपुर, किया तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहली बार काशीपुर पहुँचे, जहां उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को बल देते हुए हर घर तक तिरंगा पहुंचाने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेश पर जमकर हमला बोला , साथ ही कहा कि कांग्रेस के सभी पूर्व मुख्यमंत्री हमारे साथ हैं और इकलौते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अब कांग्रेस में अकेले रह गए हैं।

आपको बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उधम सिंह नगर जिले के प्रवास पर सबसे पहले जसपुर पहुंचे जहां पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट काशीपुर पहुंचे।। बाद रोड शो आवास विकास मोड़ से तिरंगा यात्रा में तब्दील हो गया जोकि चैती चौराहा से होता हुआ बाजपुर रोड स्थित होटल गौतमी हाइट्स पहुंचे जहां उन्होंने प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की यात्रा है किसी दल विशेष की नहीं हर दल को इसमें अपनी सहभागिता निभानी है। इस दौरान कांग्रेस की ओर से तिरंगा यात्रा निकाले जाने का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्र के हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराकर अपने राष्ट्रप्रेम का परिचय तो देना ही चाहिए। साथ में देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले हर अमर वीर के प्रति श्रद्धांजलि भी होगी। आगामी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाकर 1947 में जो अत्याचार और नृशंसता विस्थापित हुये लोगों को झेलनी पड़ी थी उसे भी स्मरण करना हमारा कर्तव्य है। अन्य देशों की तुलना में हमारे देश में तो कोई भी मंहगाई नहीं है। महंगाई के मामले में विश्व के अन्य देशों की तुलना करने पर पता चलेगा कि भारत उनसे कितना अच्छी स्थिति में खड़ा है। उन्होंने कहा कि वह विश्वास दिलाते हैं कि गरीब की चिंता करने वाले देश के प्रधानमंत्री गरीबों पर कोई आंच नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है जो महंगाई का मुद्दा लेकर पर चुनाव लड़े जनता ने उस मुद्दे को नकार दिया है।

उन्होंने कहा कि ईडी जो कर रही है वह सही कर रही है। ईडी से ही तो पता चला कि कहां पचास करोड़ रुपए हैं। जहाँ जहाँ भ्रष्टाचार हुआ है उसका पर्दाफाश हुआ है। उन्होंने कहा कि देश का विकास आज उन पैसों से है जो इन लोगों के घर पर पड़ा हुआ है। उन्होंने टोल टैक्स का उदाहरण देते हुए कहा कि जनता का पैसा जनता के लिए लगता हुआ देखकर ही जनता टोल टैक्स दे रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस नेता हरीश रावत पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरीश रावत अपनी ही पार्टी में अलग-थलग पड़ गये हैं। उनके साथ के सभी कांग्रेस में मुख्यमंत्री रहे नेता हमारे साथ हैं।

Date – 10/August/2022
Pennde By – Meghna

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.