अतिवृष्टि से रुद्रप्रयाग में मची तबाही, घरों में घुसा पानी और मलबा, कई संपर्क मार्ग बंद

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के छिनका गांव में सोमवार देर रात हुई अतिवृष्टि ने जमकर कहर तो बरपाया ही साथ ही जमकर तबाही मचाई। अतिवृष्टि से कई आवासीय घरों में पानी घुस गया और सड़कें व घर मलबे से दब गए। वहीं, जिले में 16 संपर्क मोटर मार्ग भी बंद हो गए हैं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार बताया कि देर रात करीब एक बजे छिनका में भारी बारिश से अनुसूचित जाति बस्ती मेहड़खोला तोक में मलबा आने से काफी नुकसान हुआ है। बताया कि विजय लाल के घर व गोशाला में मलबा घुस गया है।
राहुल लाल, विजय लाल, जीत पाल सिंह राणा, जगदीश सिंह नेगी, राजेन्द्र नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी की गौशला में भी मलबा आने से नुकसान हुआ है। साथ ही शिव प्रसाद सती, विष्णु सती, रविन्द्र सती, प्रकाश सती के खेत मलबा व पानी के कारण कट चुके हैं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए जिला आपदा प्रबंधन की टीम पहुंच चुकी है।
सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को लोक निर्माण विभाग की कुल 59 सड़कें बंद हुईं जबकि 39 मार्ग एक दिन पहले से बंद थे। इस तरह कुल 98 बंद मार्गों में से 25 मार्गों को सोमवार को खोल दिया गया, जबकि 73 मार्ग अब भी बंद हैं। इसमें से नौ राज्य मार्ग, सात मुख्य जिला मार्ग, तीन अन्य जिला मार्ग और 54 ग्रामीण सड़कें बंद हैं।

इसके अलावा पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सोमवार को 18 मार्ग अवरुद्ध हुए, जबकि 88 मार्ग एक दिन पहले से अवरुद्ध थे। कुल 106 अवरुद्ध मार्गों में से सोमवार को 32 मार्गों को खोल दिया गया है। अन्य 74 अवरुद्ध मार्गों को खोले जाने की कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को राज्य राजमार्गों पर 17 मशीनें, मुख्य जिला मार्गों पर 13, अन्य जिला मार्गों पर 15 और ग्रामीण मार्गों पर 71 मशीनें, कुल 116 जेसीबी मशीनें कार्य कर रही हैं। इसके अलावा पीएमजीएसवाई के मार्गों पर 59 मशीनें लगाई गईं।

Pennde By- Kiran Rawat
Date – 08. August. 2022

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.