अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने मेंस सिंगल्स के फाइनल में मलेशिया के एनजी टी योंग को हराकर गोल्ड मेडल जीता

By New31 Uttarakhand

पीवी सिंधु के बाद मेंस एकल में भारत के एक और युवा शटलर खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने देश के खाते में एक और गोल्ड मेडल डाल दिया है। जी हां, उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने 8 जुलाई 2022 को बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में को गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रौशन किया है। आपको बता दें अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने मेंस सिंगल्स के फाइनल में मलेशिया के एनजी टी योंग को हराकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं लक्ष्य की इस कामयाबी पर पूरे उत्तराखंड में जश्न का माहौल है ।इसके साथ ही Almora Badminton Association ने लक्ष्य की जीत पर चौघानपाटा में जबरदस्त आतिशबाजी की और मिठाई बांटी।

पहले गेम में लक्ष्य सेन को मलेशिया के खिलाड़ी ने 21-19 से हरा दिया था जिसके बाद दूसरा गेम भी काफी टक्कर का रहा,लेकिन लक्ष्य ने इसको 21-9 के बड़े अंतर जीतने में कामयाब रहे। जिसके बाद लक्ष्य सेन ने तीसरे गेम को भी जीत लिया।

लक्ष्य सेन ने बेटमिंटन में गोल्ड मैडल जीतकर हर देशवासी का दिल जीत लिया है। जि हां लक्ष्य सेन की ऐतिहासिक जीत पर पूरा देश खुशी से झूम रहा है। वहीं लक्ष्य सेन के घर जनपद अल्मोड़ा में भी जश्न का महोल है। आपको बता दें लक्ष्य के कॉमनवेल्थ में ऐतिहासिक गोल्ड जीतने पर अल्मोड़ा बैडमिंटन संघ ने चौघानपाटा में जबरदस्त आतिशबाजी की और मिटाई भी बाटी। इस दौरान उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने कहा कि लक्ष्य सेन ने एक बार फिर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

लक्ष्य सेन ने अल्मोड़ा जिले का नाम विश्व में रोशन किया है जिससे उनके परिजनों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल बन गया है। लक्ष्य सेन के माता पिता वर्तमान में बंगलुरू में रहते हैं और अल्मोड़ा में लक्ष्य के फूफा भारतेंदु पंत और उनकी बुआ गीता पंत रहती हैं। उन्होंने लक्ष्य की इस उपलब्धि पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। वहीं आपको बता दें की इस स्वर्ण के साथ ही लक्ष्य राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुष एकल में पदक जीतने वाले भारत के 10वें खिलाड़ी और स्वर्ण जीतने वाले चौथे एथलीट बन गए है ।

Date-9/August/2022
Pennde By – Meghna

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.