उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा हरीश रावत नाटक करना बंद करे

By New31 Uttarakhand

देहरादून विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद भी हरीश रावत उत्तराखंड राज्य के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करते रहते हैं, लेकिन इसी बीच उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान सामने आया है | बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि, हरीश रावत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे और वह हमेशा प्रदेश में ऐसे मुद्दों को उठाते हैं जिनका कोई आधार नहीं होता है, हरीश रावत को इस तरीके के नाटको को बंद कर देना चाहिए |

गैरसैंण का मुद्दा हो या प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी का, महंगाई, और हरिद्वार पंचायत चुनाव में देरी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 18 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पर उपवास करेंगे। इससे पहले उन्होंने सात अगस्त को उपवास पर रहने की घोषणा की थी, लेकिन सीएम धामी के देहरादून से बाहर होने के कारण यह बदलाव किया है।

बता दें कि हरीश रावत 16 अगस्त को बीजेपी सरकार के खिलाफ पैदल मार्च भी निकालेंगे। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हरीश रावत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे वह हमेशा प्रदेश में ऐसे मुद्दों को उठाते हैं जिनका कोई आधार नहीं होता हैऔर जनता कांग्रेस के मुद्दों को हमेशा नकारती रही है वही महेश भट्ट ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हमेशा उनकी बातों को मानते हैं साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हरीश रावत के इस तरीके के नाटक बंद होने चाहिए।

Date – 08. August.2022
Pennde By – Manisha

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.