नेशनल हेराल्ड केस के मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को समन भेजने का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। पार्टी प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस को नीचा दिखाने का प्रयास है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि खड़गे इस मामले में आरोपी नहीं हैं, फिर भी उन्होंने ईडी को आश्वस्त किया कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे। जब संसद सत्र नहीं चल रहा होगा तब वे पूछताछ के लिए हाजिर होंगे। राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक रमेश ने आज लोकसभा स्पीकर व राज्यसभा सभापति से संसद सदस्यों को प्रताड़ना से बचाने की गुहार लगाई।
रमेश ने कहा कि खड़गे को समन भेजने का एकमात्र मकसद नेशनल हेराल्ड मामले में वाईआईएल YIL की तलाशी लेना और उस बारे में उनके बयान दर्ज करना था। यह प्रक्रिया खड़गे द्वारा अधिकृत वकील की मौजूदगी में भी पूरी जा सकती थी, लेकिन ईडी ने उनका यह आग्रह नामंजूर कर दिया और विपक्ष के नेता की मौजूदगी पर ही जोर डाला। इसका एकमात्र मकसद खड़गे और कांग्रेस को नीचा दिखाना था।
DATE-8 JULY 2022
PENNDE BY-NISHI BHATIA