मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रहेंगे हरिद्वार दौरे पर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पतंजलि योगपीठ में जड़ी-बूटी दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सहित उत्तराखंड के तीन कैबिनेट मंत्री आज हरिद्वार दौरे पर रहेंगे।इसको लेकर जिला प्रसाशन और पुलिस विभाग ने पुख्ता इंतजाम कर लिया है।वहीं इस मौके पर आचार्य बालकृष्ण के जीवन पर आधारित पुस्तक और उनके द्वारा लिखी गई कई पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा।
जड़ी-बूटी दिवस कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग
हरिद्वार मे पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण का आज जन्मदिन है ।हर साल की तरह इस बार भी उनका जन्मदिन जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसको लेकर पतंजलि योग पीठ के योग भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिला प्रसाशन और पुलिस विभाग ने किए पुख्ता इंतजाम
कार्यक्रम में राज्यपाल (लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड )गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित होकर आचार्य बालकृष्ण को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देंगे। इस मौके पर आचार्य बालकृष्ण के जीवन पर आधारित पुस्तक और उनके द्वारा लिखी गई कई पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री के हरिद्वार दौरे को लेकर जिला प्रसाशन और पुलिस विभाग ने पुख्ता इंतजाम कर लिया है ।
एक साथ होगा 80 पुस्तकों का विमोचन
इस बार भी हर साल की तरह पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया जाएगा । इस बार उनका जन्मदिन कुछ खास रहने वाला है क्योकि उनके जन्मदिन के मौके पर एक साथ 80 पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। वहीं इस मौके पर देश और आयुर्वेद को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें देशभर से शिक्षाविद,वैज्ञानिक, भारत सरकार की नीति आयोग और आयुष मंत्रालय से विशेषज्ञ भाग लेंगे।
Date – 04/August/2022
Pennde By – Meghna