गैरसैंण में होगा धामी सरकार का अगला विधानसभा सत्र

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा का पहला सत्र बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है | सरकार ने 31 मार्च तक तीन दिवसीय सत्र तय किया था, लेकिन यह सत्र दो ही दिन चल सका | विधायी कामकाज ना होने की वजह से 21 हजार करोड़ से ज्यादा का उत्तराखंड विनियोग लेखानुदान विधेयक पारित करने के बाद ही सत्र संपन्न हो गया | अब आगामी होने वाले बजट सत्र को उत्तराखंड राज्य सरकार गैरसैंण में कराने की बात कह रही है | जिसका ऐलान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से किया गया है |

दरअसल, इससे पहले मार्च 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में बजट सत्र गैरसैंण में किया गया था | जिसके बाद करीब एक साल का वक्त हो गया है, लेकिन एक भी विधानसभा सत्र गैरसैंण में नहीं हुआ | ऐसे में नवनिर्वाचित सरकार के गठन के बाद चर्चाएं थी कि पहला सत्र गैरसैंण में कराया जा सकता है | लेकिन यह विधानसभा सत्र देहरादून में ही किया गया तो वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि विधानसभा का यह सत्र चुनाव के तत्काल बाद हुआ | जिसमे सरकार लेखानुदान लेकर आई ऐसे में अब सरकार पूरा बजट लेकर आएगी | वहीँ बजट सत्र क्या गैरसैंण में किया जाएगा , इस प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर वहीं होगा | उन्होंने कहा कि सरकार इसकी पूरी तैयारी करेगी | जानकारी के मुताबिक, जून महीने में सरकार बजट सत्र आहूत कर सकती है |

DATE : 1 अप्रैल 2022

Edited by News 31 UTTRAKHAND

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.