पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में सड़क बंद होने से बड़ी लोगों की परेशानियां

By New31 Uttarakhand

28 जुलाई को भूस्खलन से ऐलधारा के पास नेशनल हाईवे बंद हो गया था


पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में बीते 28 जुलाई को हुए भूस्खलन की वजह से ऐलधारा के पास नेशनल हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया था। जिसे 7 दिन के बाद भी नहीं खोला जा सका है, जिसकी वजह से ज़िले की दारमा, व्यास और चौदास घाटी का सम्पर्क देश और दुनिया से पूरी तरह कटा हुआ है। जिससे इन इलाकों में अब जरूरी सामान का संकट पैदा होने लगा है|

खाद्यान्न समेत तमाम जरूरी चीजों का संकट
28 जुलाई को पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में एलधारा के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन की वजह से ज़िले के उच्च हिमालयी क्षेत्रो को जोड़ने वाला सड़क मार्ग बन्द हो गया था। जिसकी वजह ज़िले के दारमा घाटी, व्यास घाटी और चौदास घाटी का सम्पर्क देश और दुनिया से कटा हुआ है। 7 दिन बीतने के बाद भी यह सड़क नही खोला जा सकी है। जिसकी वजह से जिले के उच्च हिमालई क्षेत्रों में बसे लोगों के सामने अब खाद्यान्न समेत तमाम जरूरी चीजों का संकट पैदा होने लगा है वहीं सड़क बंद होने से लोगों को कई किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क खोलने की मांग की है ताकि उनका जीवन एक बार फिर से पटरी पर लौट सके।

लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क खोलने की मांग की
वही बीआरओ के साथ ही प्रशासन की टीमें लगातार सड़क खोलने के काम में जुटी हुई है लेकिन पहाड़ी से लगातार हो रहा भूस्खलन इस काम में बाधा पैदा कर रहा है। हालांकि जिलाधिकारी का कहना है कि जल्दी ही सड़क को खोलकर सीमांत क्षेत्रों का संपर्क एक बार फिर से बहाल कर लिया जायेगा।

Date – 04/August/2022
Pennde By Meghna

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.