जोगड़ी और रैतपुर गांव में बादल फटने से मची तबाही
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है ,कुदरत का गुस्सा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीं बारिश की वजह से चारों ओर तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही पौड़ी जिले के श्रीनगर तहसील क्षेत्र में बीती रात बादल फटने की घटना सामने आई है ,जिसकी वजह से दो गांवों में काफी नुकसान पहुंचा है । दोनों गांवों को जाने वाले रास्ते भी पूरी तरह से टूट गये हैं इसके साथ ही बिजली और पानी की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
कुदरत का रौद्र रूप ,पानी और मलबा आने से खेत तबाह
आपको बता दें बीती देर रात रैतपुर और जोगड़ी गांवों में जमकर बारिश हुई। वहीं कुछ अनहोनी के डर से लोगों की रातों की नींद उड़ी गई थी। इसके अलावा दोनों गांवों में करीब 70 से 80 खेत जमींदोज हो गए। बदल फटने के बाद श्रीनगर से प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई ।इसके साथ ही आपदा की वजह से हुए नुकसान का जायजा ले रही है।
गांव में दिखा बर्बादी का मंजर
प्रशासन के मुताबिक दोनों गांवों में रात 12 बजे बादल फटने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उपजिलाधिकारी श्रीनगर अजयवीर सिंह अपनी टीम के साथ रितपुरा और जोगड़ी गांव पहुंच गए हैं। वहीं प्रशासन ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद करने का वादा किया । इसके अलावा अधिकारियों को सभी के मुआवजे को लेकर पत्रावलियों को तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
आपको बता दें बादल फटने के बाद भारी मात्रा में पानी रास्तों, बिजली के पोलों ,खेतों, और पाइप लाइन को नुकसान को पहुंचाता हुआ चमधार गदेरे में चला गया। वहीं मौके पर पहुचे ग्राम प्रधान जोगड़ी अनिल रावत के अनुसार पानी से खेत बह गए हैं जबकि कई खेतों में मलबा जमा हो गया है। लगभग 200 खेतों को नुकसान पहुंचा है, इसके साथ ही पैदल संपर्क मार्ग कट गए हैं।
Date-2/August/2022
Pennde By – Meghna