जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने सोमवार शाम को गोलापर स्थित स्टेडियम में करीब 200 करोड़ की लागत से बने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण किया उन्होंने इस बदहाली भरे स्टेडियम का करीब आधे घंटे तक जायजा लिया और जल्दी हेंडओवर लेने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही। वही, निरीक्षण के दौरान निर्माण कर रहे हैं एनसीसी के प्रतिनिधियों ने उन्हें बताया कि स्टेडियम का उनके हिस्से का काम पूरा हो चुका है इंदौर स्टेडियम का काम निर्माण निगम को करना है उसके बाद निर्माण निगम के अधिकारियों से भी उन्होंने सवाल जवाब किया।
इस दौरान खेल रेखा मंत्री ने कहा कि कोरोनाकाल की आपात परिस्थितियों में स्टेडियम स्वास्थ्य विभाग को दिया गया था विभाग की कुछ सामग्री अभी भी पड़ी हुई है जल्द ही उसे शिफ्ट करा कर स्टेडियम को सरकार के हैंडओवर किया जाएगा। निरक्षण के दोरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सीओ शांतनु पराशर, सहायक खेल निदेशक सुरेश पांडे, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, उपक्रीडा अधिकारी बबीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।
वर्तमान में स्टेडियम की हालत-
स्टेडियम में बड़ी-बड़ी घास उग आई है,
दीवारों पर कई जगह काई जम गई है,
स्टेडियम में कबूतरों का बसेरा है जगह-जगह गंदगी है,
लगाये गये पेड़ सरे सुख गये है,
दो बार लोकापर्ण,लेकिन हैंडओवर नही-
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत क्रिकेट स्टेडियम का लोकापर्ण 2018 में कर चुके है वही,दिसम्बर 2021 में खेल मंत्री अरविन्द पाण्डये ने इंदौर स्टेडियम का लोकापर्ण किया था दोनों ही नेताओ ने जल्द ही स्टेडियम को हैंडओवर लेने की बात भी कही थी और अब सोमवार को मंत्री रेखा आर्य ने भी स्टेडियम का जायजा लिया।
Date – 02. 08. 2022
Pennde By – Pooja Bhatt