भारी बारिश के बाद अचानक उफान पर आया कैंपटी फॉल
रविवार को भारी बारिश के बाद टूरिस्ट स्पॉट कैंपटी फॉल अपने रौद्र रूप में आ गया। भारी बारिश के चलते क्षेत्र में हुई बारिश के बाद कैंपटी फॉल का जलस्तर अचानक इतना बढ़ गया कि उसे देखते ही वहां उपस्थित लोग घबरा गए ।वहीं व्यापारियों ने जैसे ही फॉल का विकराल रूप से देखा तो सुरक्षा की दृष्टि से दुकानें बंद कर दी। इसके साथ ही फॉल में अचानक पानी बढ़ने से झील में मलबा भर गया।
व्यापारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से दुकानें बंद कर दी
पहाड़ों में लगातार हो रही मुस्लाधार बारिश के बाद कैंपटी क्षेत्र पर हुई भारी बारिश को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कैंपटी फॉल में मौजूद करीब पचास से ज्यादा पर्यटकों को पानी बढ़ने की सूचना दी जिसके बाद उन्हें वहां से सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। वहीँ कैंपटी फॉल के व्यापारी सुमन नौटियाल ने बताया कि इस सीजन में पहली बार कैंपटी फॉल का जलस्तर बढ़ा है लेकिन हमने पानी बढ़ने से पहले ही पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था और कुछ देर बाद पानी फिर कम हो गया था।
बारिश के चलते भट्टा फाल में बाढ़ सी स्थिति नजर आई
पानी कम होने के बाद फिर से पर्यटक कैंपटी फॉल की झील में मस्ती करने पहुंच गए। वहीं थानाध्यक्ष कैंपटी शांति प्रसाद चमोली ने पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए कैंपटी फॉल में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। वहीं, पर्यटकों को भी सावधानी के साथ नहाने के लिए कहा गया है।
इसके आलावा भारी बारिश के चलते भट्टा फाल में बाढ़ सी स्थिति नजर आई और पहाड़ों की रानी मसूरी में हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त होता नजर आया । शहर के बरसाती नाले बंद होने से पानी मोहल्ले के बीच जाने वाले रास्ते में बहने लगा और सड़कें भी तालाब बन गई।
मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी का येलो अलर्ट जारी किया है इसके साथ ही राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
Date-1/August/2022
Pennde By- Meghna