प्रदेश में खुलेंगे दो सरकारी नशामुक्ति केंद्र, 2025 तक ड्रग्स फ्री होगी देवभूमि : सीएम धामी

By New31 Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि को नशामुक्त करने के लिए सभी को जिम्मेदारी और समन्वय से कार्य होगा। 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि का लक्ष्य हासिल करना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में दो सरकारी नशामुक्ति केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि के लिए मिशन मोड में किया जाए। प्रदेश में संचालित निजी नशामुक्ति केंद्रों के लिए सख्त गाइडलाइन बनाई जाए।

शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में नार्को समन्वय की बैठक की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि को नशामुक्त करने के लिए सभी को जिम्मेदारी और समन्वय से कार्य होगा। 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि का लक्ष्य हासिल करना है। ड्रग्स की सप्लाई करने वालों पर कड़ा प्रहार करने के साथ बच्चों और युवाओं को ड्रग्स की चपेट में आने से बचाना है। ड्रग्स सप्लाई की चेन को तोड़ने के लिए पुलिस विभाग मुखबिर तंत्र को और मजबूत कर पुलिस, आबकारी व ड्रग्स कंट्रोलर मिलकर काम करें।

सीएम ने कहा कि ड्रग्स लेने वाले बच्चों और युवाओं की सही तरीके से काउंसिलिंग की व्यवस्था की जाए। कॉलेजों में एडमिशन के समय विशेष काउंसिल की जाएगी। ड्रग्स लेते हुए पकड़े जाने वाले बच्चों के साथ अपराधियों की तरह बर्ताव न करके उनके पुनर्वास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कॉलेजों में अभिभावक शिक्षकों की बैठक नियमित रूप से की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो सरकारी नशामुक्ति केंद्र खोले जाएँगे। जिनमें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करने के साथ कौशल विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा और साथ ही संबंधित विभागों के सहयोग से एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स को सक्रिय किया जाएगा | मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए और इसी पर जिला स्तर पर डीएम द्वारा लगातार मॉनीटरिंग करेंगे।

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, प्रमुख सचिव एल. फैनई, सचिव शैलेश बगोली, राधिका झा, डॉ. पंकज कुमार पांडे, दीपेंद्र चौधरी, डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Date – 30. 07. 2022
Pennde By – Manisha

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.