देश के 199 रेलवे स्टेशनों मैं लगेगा बम डिटेक्शन सिस्टम, इनमे यूपी के 16 स्टेशन शामिल

रेलवे स्टेशनों मैं लगेगा बम डिटेक्शन सिस्टम
रेलवे स्टेशनों मैं लगेगा बम डिटेक्शन सिस्टम
By New31 Uttarakhand

रेलवे स्टेशन अब बम डिटेक्शन सिस्टम (Bomb Detection System) से लैस होंगे। इसके लिए संवेदनशील रेलवे स्टेशनों की पहचान की गई है, जहां एकीकृत सुरक्षा प्रणाली से चाक-चौबंद किया जाएगा। सात हजार से अधिक स्टेशनों में से 199 स्टेशनों पर रेलवे 322.19 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। रेलवे स्टेशन पर क्लोज सर्किट टेलीविजन (CCTV) के साथ ही बम डिटेक्शन सिस्टम की एकीकृत सुरक्षा प्रणाली की भी व्यवस्था होगी।

इन स्टेशनों को माना संवेदनशील –
रेलवे ने जिन संवेदनशील स्टेशनों को चुना है, उसमें मुख्य रूप से यूपी के पंडित दीन दयाल उपाध्याय, लखनऊ, वाराणसी, फैजाबाद, अयोध्या, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, झांसी, कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ और गोरखपुर स्टेशन शामिल है।

यह भी पढ़े-

श्रीलंका के पीएम बोले, प्रदर्शनकारियों की मांगें सुनने के लिए सरकार तैयार

रेल मंत्रालय ने दे दी स्वीकृति
रेल मंत्रालय के अनुसार चिह्नित स्टेशनों के लिए सीसीटीवी, यात्री व सामान की स्क्रीनिंग प्रणाली और बम डिटेक्शन सिस्टम की एकीकृत सुरक्षा प्रणाली की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए 194 बैगेज स्कैनर, 69 अंडर व्हीकल स्कैनिंग सिस्टम, 129 बम का पता लगाने वाले उपकरण स्टेशन को मुहैया कराया गया है। वहीं विस्फोटकों का पता लगाने और ट्रैकिंग के लिए 422 खोजी कुत्ते भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 861 रेलवे स्टेशनों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है |

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.