गुजरात में जहरीली शराब पीने से 19 की मौत, 40 से ज्यादा अस्पताल में हुए भर्ती

By New31 Uttarakhand

गुजरात के बोतड़ जिले में नकली शराब पीने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 40 से ज्यादा लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान अब तक 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन पर नकली शराब बनाने और बेचने का आरोप है।

गुजरात के डीजीपी आशीष भाटिया ने कहा, “हिरासत में रखे गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।” इससे पहले एक मृतक की पत्नी ने कहा था कि उसके पति की तबियत रविवार रात को नकली शराब पीने के बाद ही बिगड़नी शुरू हुई।

गुजरात के डीजीपी आशीष भाटिया ने कहा, “हिरासत में रखे गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।” इससे पहले एक मृतक की पत्नी ने कहा था कि उसके पति की तबियत रविवार रात को नकली शराब पीने के बाद ही बिगड़नी शुरू हुई। नकली शराब पीने की वजह से अस्पताल में भर्ती हिम्मतभाई नाम के एक शख्स ने कहा कि इसे पीने से कई लोग बीमार हुए हैं।

इन गांवों में जहरीली शराब का कहर
बोतड़ जिले के रोजिंद, अणीयाणी, आकरू, चंदरवा, उंचडी गांवों के लोगों के जहरीली शराब पीकर बीमार होने की खबर है। सभी गांवों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, भावनगर रेंज के आईजी अशोक कुमार यादव ने शाम को ही बोतड़ के सिविल अस्पताल का दौरा किया। उन्होने कहा कि मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है, जो कि डीएसपी रैंक की अफसर की निगरानी में काम करेगी।

राज्य में पूरी तरह है शराब बंदी
गौरतलब है कि गुजरात में शराब पर पूरी तरह बैन लागू है। यहां बॉम्बे प्रोहिबिशन एक्ट, 1949 के तहत पुलिस शराब खरीदने, पीने और इसे रखने वालों पर कार्रवाई कर सकती है। दोषी पाए गए लोगों को तीन महीने से लेकर पांच साल तक की सजा का भी प्रावधान है।

Date – 26.July.2022
Pennde By – Manisha

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.