सोनिया गांधी पर लग रहे तथ्यहीन आरोपो के चलते 26 जुलाई को कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क में रखेंगे उपवास।

By New31 Uttarakhand

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर रविवार को रुद्रपुर में बैठक की। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भारत की आजादी में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और भाजपा कभी भी उस इतिहास को नहीं मिटा सकती है।

इसके साथ ही प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का कार्यक्रम नौ से 15 अगस्त के बीच होगा। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्र के गांवों में पदयात्रा कर लोगों से जनसंपर्क व जन संवाद करेंगे। इस बैठक को कांग्रेसी नेता रणजीत रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा आदि ने संबोधित किया। बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में लोगों तक संदेश पहुंचाना है कि कांग्रेस कमजोर नहीं है।

तो वही कांग्रेस के प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा ने पार्टी के बड़े नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग फील्ड में नहीं जाते हैं। इस वजह से कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर होता है। हालांकि इस पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर खड़े होना होगा।
भारत जोड़ो यात्रा पर कार्यकर्ताओं के अलावा बड़े नेता भी शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस कभी हताश नहीं हो सकती है। इस दौरान मौजूद सभी नेताओं ने अपने विचार रखे। बैठक के दौरान जसपुर विधायक आदेश चौहान, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, संजीव आर्य, हरीश पनेरू आदि मौजूद थे।

भारत जोड़ो यात्रा की बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सोनिया गांधी पर लगातार तथ्यहीन आरोप लग रहे हैं। इसके विरोध में कांग्रेसी नेता 26 जुलाई को शहर के गांधी पार्क में सुबह 10 बजे उपवास रखेंगे।

Date – 25.07.2022

Pennde By- Riran Rawat

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.