देहरादून से चंडीगढ़ का सफर अब होगा 2 घंटे में पूरा, सफर हुआ और भी आसान

By New31 Uttarakhand

प्रदेश सरकार ने दिल्ली से देहरादून के बाद अब देहरादून से चंडीगढ़ के बीच सफर के फासले को घटाकर दो घंटे करना चाहती है। इसके लिए मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने एनएचएआई के अधिकारियों को दून-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के नए एलाइनमेंट पर कार्य करने के निर्देश दिए।

बात करें वर्तमान की तो देहरादून से वाया पांवटा साहिब चंडीगढ़ की सड़क मार्ग से दूरी करीब 169 किमी है। देहरादून से चंडीगढ़ पहुंचने में करीब तीन से साढ़े तीन घंटे का समय लगता है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, नए एलाइनमेंट के अनुरूप मार्ग बनाए जाने से दून से चंडीगढ़ की दूरी न सिर्फ कम होगी बल्कि यह सफर दो घंटे में पूरा हो जाएगा।

एनएचएआई के तहत प्रदेश में बन रहे विभिन्न रोड प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। उन्होंने दिल्ली-देहरादून, मसूरी-पांवटा साहिब, नजीबाबाद-जसपुर, हरिद्वार- हल्द्वानी, हल्द्वानी-नगीना और देहरादून रिंग रोड सहित सहारनपुर बाइपास, खटीमा बाइपास और हरिद्वार बाइपास, गदरपुर बाइपास आदि प्रोजेक्ट्स की प्रगति की परियोजना वार जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के तहत प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी परियोजनाओं में सभी प्रकार के क्लीयरेंस समय से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे सहित अन्य सभी परियोजनाओं में नेटवर्क उपलब्धता के दृष्टिगत सभी प्रावधान किए जाने की बात भी कही।

साथ ही निर्माण सामग्री की कमी न हो इसके लिए खनन विभाग को भी निर्देश दिए कि एनएचएआई को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि सभी परियोजनाएं समय से पूर्ण हो सकें। उन्होंने कहा कि लॉजिस्टिक पार्क के लिए भूमि शीघ्र चिह्नित कर कार्य प्रारंभ किया जाए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, एनएचएआई से मनोज कुमार सहित अन्य संबंधित उच्चाधिकारी भी उपस्थित थे।

Date – 21.07.2022

Pennde By– Kiran Rawat

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.