कहा केसा है मौसम?
वही देहरादून की बात करे तो वहा सुबह से ही बादल छाए हुए हैं ऋषिकेश में बीती देर रात तक मूसलाधार बारिश के बाद सुबह वर्षा धीमी हुई, मसूरी में भी पूरी रात बारिश हुई | चमोली में रात्रि बारिश होने के बाद सुबह मौसम साफ रहा बदरीनाथ हाईवे पर यात्रा सुचारू है साथ ही कुमाऊं की बात करें तो हल्द्वानी में भी सुबह से धीमी बारिश देखने को मिली।
आपदा को लेकर विभाग ने जारी किया टोल फ्री नंबर मानसून सीजन में भारी वर्षा से क्षेत्रों में आने वाली आपदा को लेकर पर मुख्यालय सतर्क हो गया इसके लिए देहरादून के राजपुर रोड स्थित मुख्यालय में राज्य स्तरीय आपदा सूचना कंट्रोल रूम स्थापित किया है। साथ ही 24 घंटे के लिए भी विभाग ने टोल फ्री जारी किया हुआ है जिसमे किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थति के लिए कंट्रोल रूम ने टोल फ्री नंबर 180018041141, व whatapp नंबर 9389337488, पर सूचित किया जा सकता है। मौसम को देखते हुए आपदा के दौरान राहत बचाव कार्यों के लिए तेजी लाने के लिए अब उच्च तकनीक का प्रयोग किया जाएगा इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग एक सॉफ्टवेयर और मोबाइल एप विकसित कर रहा है।
Date- 22..07.2022
Pennde By -Pooja Bhatt