बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘गुड बाय’ फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में हैं| फिल्म की शूटिंग हरिद्वार और ऋषिकेश के कई लोकेशन पर की जा रही है | बीती देर रात बुधवार को अमिताभ बच्चन साउथ की सुपरहिट फिल्म RRR को देखने ऋषिकेश के रामा पैलेस पहुंचे उनके साथ रश्मिका मंदाना और सुनील ग्रोवर मौजूद थे | अमिताभ बच्चन सिनेमा हाल में पहुंचे तो यहां प्रशंसकों की भीड़ लग गई। RRR फिल्म बाहुबली के डायरेक्टर राजमौली द्वारा निर्मित है |
अमिताभ बच्चन बीते 25 मार्च को फिल्म गुडबाय की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचे थे। फिल्म की शूटिंग के ऋषिकेश के विभिन्न स्थानों में हो रही है| बुधवार रात शूटिंग से फुर्सत मिलने के बाद अमिताभ बच्चन अपने साथी कलाकार अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, अभिनेता सुनील ग्रोवर आदि के साथ देहरादून रोड स्थित सिनेमा हाल रामा पैलेस पहुंचे।यहां पर अपने बीच सदी के महानायक को देख कर प्रशंसक उनसे मिलने के लिए उत्सुक हो गए।रामा पैलेस में पहुंचने के बाद थिएटर के मालिक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर व आरती उतार कर उनका स्वागत किया| उन्हें गंगाजलि भी भेंट की गई। अमिताभ ने पूरी फिल्म देखी।जिसके बाद वह टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में स्थित आनंदा होटल वापस लौट गए | आनंदा होटल प्राकृतिक सुंदरता के लिए अलग पहचान रखता है | देश-विदेश की बड़ी-बड़ी हस्तियां समय-समय पर यहां ठहरते रहे हैं| ऊंची पहाड़ी पर स्थित होने के चलते आनंदा से ऋषिकेश का खूबसूरत व्यू देखने लायक होता है | अमिताभ बच्चन 47 साल बाद ऋषिकेश और आसपास की लोकेशन पर शूटिंग करने के लिए यहां आए हैं|
Date : 31st March 2022
Edited by News 31 Uttarakhand Team